Jharkhand: कांके, रातु,अरगोड़ा, बुंडू और हेहल सीओ को शो कॉज, काम में लापरवाही से DC नाराज

Jharkhand: Show cause notice to Kanke, Ratu, Argora, Bundu and Hehal COs

रांची के उपायुक्त राहुल सिन्हा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची जिले के कई अंचलाधिकारियों को शॉ कॉज जारी किया है। उपायुक्त ने यह शो कॉज उनकी कार्य शैली को लेकर जारी किया है। इन अंचलाधिकारियों की सुस्ती के कारण जो ढेरों काम पेंडिंग हो गये हैं, उससे उपायुक्त राहुल सिन्हा काफी नाराज हैं।

जिन अंचलाधिकारियों को उपायुक्त शोकॉज जारी किया, उन्हें इस बाबत पत्र जारी कर दिया गया है। बता दें कि झारखंड के कई जिलों से म्यूटेशन का काम पड़ा होने की खबरें आ  रही हैं। रांची जिले में भी उपायुक्त ने पाया कि अंचलों में काफी सारे म्यूटेशन के मामले लंबित है। म्युटेशन के मामलों का ससमय निष्पादन नहीं करने को उपायुक्त ने सुस्ती-ही नहीं, लापरवाही मानते हुए इतनी बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल 30 दिन व उससे ज्यादा समय से शहर अंचल में 41, कांके अंचल में 37, रातू अंचल में 25, हेहल अंचल में 20, बुंडू अंचल में 17 और अरगोड़ा अंचल में 33 मामले लंबित हैं। इसी को देखते हुए उपायुक्त ने रांची, कांके, रातू, हेहल, बुंडू और अरगोड़ा अंचल के अंचलाधिकारियों को शो कॉज जारी किया है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Yoga Day: ऐसे शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की कहानी, हजारों वर्षों से रोग कर रहा निरोग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *