समाचार प्लस
Breaking झारखंड धनबाद फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Dhanbad Bandh News: व्यवसायियों ने किया धनबाद बंद तो रेस हुई पुलिस, दीपक अग्रवाल को गोली मारने वाले को गोली मारकर दबोचा

Dhanbad Bandh News

Dhanbad Bandh News: धनबाद जिले में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था के विरोध में बुधवार से धनबाद के व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान किया है। इसी मुद्दे पर चर्चा करने के लिए FJCCI ने आज दोपहर 2 बजे से चैम्बर भवन में एक प्रेस वार्ता भी आहूत की है। व्यापारियों के अनिश्चितकालीन धनबाद बंद के आह्वान के बाद जिले की सभी प्रतिष्ठान बंद हैं। व्यापारियों के बंद के बाद पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गयी है। खबर है कि पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई भी कर रही है। इस बीच एक खबर यह भी है कि छापेमारी करने गई पुलिस का रिवाल्वर भी छीनने का प्रयास किया गया जिसकी प्रतिक्रिया में पुलिस ने एक अपराधी को गोली मार दी है। इस झड़प में बरोरा थाना प्रभारी भी आंशिक रूप से घायल हो गए हैं। जबकि घायल अपराधी एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया  है।

व्यवसायी को गोली मारने वाले अपराधी को गिरफ्तार करने गयी थी पुलिस

कार सेंटर के मालिक दीपक अग्रवाल को गोलीमार कर घायल किया गया था। इस कांड में शामिल अपराधी छोटू अंसारी को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस गिरफ्तार करने केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर हाजरा बस्ती गयी थी। यहां अपराधियों के साथ पुलिस की झड़प हो गयी जिसमें पुलिस का रिवाल्वर छीनने का प्रयास किया गया। छोटू अंसारी पुलिस की स्पेशल टीम से बचने के लिए उसने पुलिस का रिवाल्वर छीनकर वहां से भागने लगा, तभी पुलिस ने ने उसके पैर पांव में गोली मार घायल कर दिया। इसी क्रम में स्पेशल टीम में शामिल बरोरा थाना प्रभारी नंदू पाल भी आंशिक रूप से घायल हो गये।

दीपक अग्रवाल को गोली मारे जाने की घटना से आंदोलित हुए व्यवसायी

आपको बता दे कि कार मालिक दीपक अग्रवाल को 28 अक्टूबर की रात उनके दुकान में घुसकर अपराधियों ने गोली मार दी थी जिसके विरोध में आज जिला के व्यापारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। बंद के आह्वान का धनबाद में पूरा असर दिख रहा है। सुबह से ही धनबाद के सभी प्रतिष्ठान बंद हैं। स्थिति पर नजर रखने और आन्दोलन की रणनीति बनाने के लिए FJCCI ने आज दोपहर 2 बजे चैम्बर भवन में एक प्रेस वार्ता भी आहूत की है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: U-19 One-Day Challenger Trophy: 3 नवम्बर से शुरू हो रहा टूर्नामेंट, 56 खिलाड़ियों में झारखंड का एक भी नहीं

Dhanbad Bandh News