समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड देवघर फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Amit Shah Jharkhand: क्यों खास है अमित शाह का झारखंड दौरा! बाबा के दर्शन के बहाने संथाल पर शाह की नजर

Jharkhand: Shah's visit to Jharkhand is special! Eye on Santhal on the pretext of Baba's darshan

Amit Shah Jharkhand: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस साल दूसरी बार झारखंड आये हैं। 7 जनवरी को चाईबासा में रैली के बाद शनिवार को शाह एक बार फिर झारखंड आ रहे हैं। शाह कल देवघर पहुंचे कर सबसे पहले बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद संताल परगना को देंगे नैनो खाद कारखाने की सौगात। गृहमंत्री जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में इफको के नैनो खाद कारखाना की आधारशिला रखेंगे। शाह विशेष विमान से सुबह 11 बजे देवघर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।

विजय संकल्प रैली से विजय घोष

लोकसभा और झारखंड विधानसभा चुनाव में भले ही अभी थोड़ा वक्त है, लेकिन भाजपा अभी से अपनी चुनावी रणनीति बनाने में लग गयी है। बाबा के दर्शन और नैनो खाद कारखाने की आधारशिला रखने के बाद शाह विजय संकल्प रैली में पहुंचेंगे और संथाल में भाजपा की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलायेंगे। गृहमंत्री आरके मिशन विद्यापीठ के शताब्दी समारोह कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

देवघर में जुट रहे हैं भाजपा के दिग्गज नेता

केंद्रीय गृहमंत्री के देवघर आगमन से पहले भाजपा नेताओं का वहां जमावड़ा शुरू हो गया है। देवघर विधायक नारायण दास और सारठ विधायक रणधीर सिंह शाह के आगमने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश , विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी , राज्यसभा सांसद आदित्य साहु समेत कई बड़े भाजपा नेता देवघर पहुंच चुके हैं।

20 एकड़ जमीन पर बनेगा नैनो खाद प्लांट

नैनो फर्टिलाइजर प्लांट के लिए इफको के लिए 20 एकड़ जमीन प्रदान की गयी है। उम्मीद की जा रही है कि शिलान्यास के 24 माह के अंदर नैनो फर्टिलाइजर प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा। इस प्लांट के तैयार हो जाने के बाद स्थानीय लोगों को यहां रोजगार का अवसर भी मिलेगा।

भाजपा ने लोकसभा के लिए बनाया है 14/14 का प्लान

गृहमंत्री अमित शाह के झारखंड दौरे की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। संथाल परगना के भाजपा कार्यकर्ताओं में अमित शाह के दौरे को लेकर काफी उत्साह भी देखा जा रहा है। शाह इस दौरे पर 2024 लोकसभा चुनाव का मंथन भी करेंगे। भाजपा 2019 लोकसभा में हुए चुनाव में 14 सीटों में से 12 सीटें जीतने के बाद भी संतुष्ट नहीं है। पश्चिम सिंहभूम और राजमहल सीट पर उसे हार झेलनी पड़ी थी। भाजपा इस बार झारखंड में कोई चूक नहीं होने देना चाहती है और उस बार 14 ऑफ 14 के फॉरमेट में काम कर रही है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: गौतम अडाणी को एक और बड़ा झटका, अमेरिकी स्टॉक इंडेक्स से बाहर होगा अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर

Amit Shah Jharkhand

Related posts

Doctor Road accident: स्कूली बस ने रिम्स के डॉक्टर को कुचला, हुई दर्दनाक मौत

Manoj Singh

भगवन शिव क्यों कहलाते है आशुतोष, जानिए यहां कैसे पूरी होगी आपकी सारी मनोकाम

Sumeet Roy

अब जेल में ही मनेगी Lalu Yadav की होली, हाईकोर्ट से नहीं मिली बेल, जानिए वजह

Sumeet Roy