न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा से बड़ी खबर सामने आयी है। सीआरपीएफ के जवान चाईबासा के टोंटों के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रहे थे। तभी छुपा कर रखे गये IED में ब्लास्ट हो गया। जिसमें सीआरपीएफ के 5 जवान घायल हो गये। विस्फोट में घायल सभी जवानों रांची ले आया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रहा था. तभी यह आईईडी विस्फोट हो गया जिसमें 5 जवान घायल हो गए। विस्फोट टोंटो थाना क्षेत्र के सर्जन बुरू में हुआ है।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: रांची के सहजानंद चौक से रातू रोड चौक फ्लाई ओवर होगा खास, तैयारियां अंतिम चरण में