Jharkhand: RJD ने बढ़ाई इंडी गठबंधन की टेंशन, 22 सीटों पर लड़ेगा चुनाव!

झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपनी चुनावी मंशा जाहिर कर दी है। राजद की यह मंशा निश्चित तौर पर इंडी गठबंधन की नीदें उड़ाने वाली हैं।  राजद ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस बार 2019 के विधानसभा चुनाव की तरह सिर्फ 7 सीटों तक ही सीमित नहीं रहेगी। इस बार वह 22 सीटों पर चुनाव लड़ने लागी है। राजद झारखंड के ले पहले भी इस तरह की मंशा जाहिर कर चुका है और जब विधानसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है, ऐसे में राजद की यह मंशा इंडी गठबंधन में खलबली अवश्य मचायेगी।

इंडिया गठबंधन में शामिल झामुमो और कांग्रेस पहले से ही चुनाव को लेकर रेस हो चुके हैं। ऐसे में राजद ने भी अपनी गतिविधि तेज कर दी है। राजद ने झारखंड में 22 सीटों पर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। राजद किन विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेगा, उसका भी खाका तैयार है। राजद पलामू और चतरा से तो चुनाव लड़ेगा ही। क्योंकि ये दोनों सीटें पलामू और चतरा राजद का मजबूत गढ़ हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल सात सीटों पर चुनावी लड़ाई लड़ी थी। हालांकि उसे जीत सिर्फ  एक ही सीट पर नसीब हुई थी। 2024 के विधानसभा चुनाव में राजद 22 सीट पर दावा कर रहा और चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहा है।

बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों से जुड़ा एक लिफाफा झारखंड के राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव के पास है। जिस पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मुहर का इंतजार है। यहां यह भी बता दें कि अभी हाल में चतरा के विधायक और कैबिनेट मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं की मुलाकात में झारखंड की राजनीति पर भी बातचीत हुई है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: कोलकाता की महिला डॉक्टर से रेप-मर्डर मामले की जांच CBI करेगी, कलकत्ता HC ने दिया आदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *