न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
Sahibganj में रिबिका पहाडिया (Ribika Pahadiya) के साथ हुई दरिंदगी की घटना पूरे देश की सुर्खी बन गयी है। पहले यह लगा कि पारिवारिक किचकिच की वजह से यह हत्या हुई है। लेकिन हत्यारे पति दिलावर के कबूलनामे से यह साफ हो गया यह मामला सरासर लव जिहाद का है। रिबिका की शादी 25 साल के दिलदार अंसारी (Dildar Ansari) के साथ हुई थी। दो साल के लिव रिलेशन के बाद दोनों ने एक महीने पहले ही शादी की थी। दिलदार की यह दूसरी शादी थी। दिलदार की पहली पत्नी भी दोनों के साथ रहती थी। पहली पत्नी इस शादी के खिलाफ थी और इस विरोध के चलते घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे।आखिर में दिलदार ने विवाद को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए रिबिका को मारने की योजना बनाई। तलाक देने के बजाय दिलदार ने रिबिका को मारकर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिये। रिबिका के शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए इलेक्ट्रिक कटर का इस्तेमाल किया। पुलिस की जांच में अब तक 18 टुकड़े जब्त किए जा चुके हैं। रिबका के सिर का अभी पता नहीं चल पाया है।
यह कहानी का वह हिस्सा है जो पहले सामने आया था। क्योंकि तब हत्यारे ने हत्या क्यों की थी उस पर पर्दा पड़ा हुआ था। लेकिन हत्यारे दिलदार ने यह माना की शादी के बाद वह रिबिका पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने लगा, जिसके लिए वह तैयारी नहीं थी। काफी प्रताड़ना के बाद जब वह नहीं मानी तो हमेशा के लिए उसका मुंह बंद कर साक्ष्य को छुपाने के लिए शरीर के कई टुकड़े कर दिये गये। इस काम में दिलदार के मामा मोइनुद्दीन ने उसका साथ दिया। फिलहाल मोईनुद्दीन फरार है।
झारखंड में राजनीति शुरू, विधानसभा गर्म
आज से झारखंड का विधानसभा सत्र शुरू हुआ। लेकिन पहले दिन का सत्र रिबिका (Ribika Pahadiya) हत्याकांड की भेंट चढ़ गया। सत्र शुरू होते ही भाजपा ने साहिबगंज के इस हत्याकांड को लेकर सरकार से शोक सत्र बुलाने और हत्याकांड की न्यायिक जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा के विधायक बेल में भी पहुंच कर हंगामा करने लगे। हंगामे के कारण भाजपा विधायक रणधीर सिंह को मार्शल आउट भी किया गया। भाजपा लगातार रिबिका (Ribika Pahadiya) के हत्यारे को फांसी देने की मांग करते रहे।
विधानसभा में हंगामे पर कांग्रेस विधायक बन्ना गुप्ता ने विपक्ष पर तीखा हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है। लेकिन विपक्ष ने लोकतंत्र के मंदिर को नौटंकी करने का मंच और जोर आजमाइश करने का अखाड़ा बना दिया है।
साहिबगंज की घटना इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना – राजद
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अनीता यादव ने साहिबगंज की घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि साहिबगंज में जो घटना घटी है वह झारखंड को ही नहीं इंसानियत को भी शर्मसार करने वाली घटना है। अपराधी पकड़ा गया है। निसंदेह उसे कठोर दंड दिया जाएगा पर महिलाओं में आए दिन इस तरह की घटना का घटित होना डर पैदा करती है। एक तरफ महिलाओं के सम्मान और हक की बात करते हैं पर महिला को सुरक्षा ही नहीं दे पाते तो बाकी सारी बातें बेमानी हो जाती है। इसलिए मैं सरकार से अनुरोध करना चाहती हूं क्योंकि झारखंड झारखंड की महागठबंधन की सरकार काफी संवेदनशील है तो मैं उम्मीद करती हूं कि यह सरकार जरूर इस पर काम करेगी जिससे महिलाएं सुरक्षित महसूस करें।
यह भी पढ़ें: 21 साल बाद एक बार फिर भारत के सर MRS WORLD का ताज, सरगम कौशल ने दिलाया दूसरा खिताब