न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
नयी दिल्ली में सोमवार को सांसद संजय सेठ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सांसद ने उन्हें परीक्षा पे चर्चा से जुड़ी चित्रकला प्रतियोगिता, अन्न होली मिलन समारोह, सांसद खेल महोत्सव सहित अपनी अन्य राजनैतिक व सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराया। इसके साथ ही सांसद ने मई में आयोजित होने वाले सांसद सांस्कृतिक महोत्सव की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी। महोत्सव का ब्रोचर उन्हें अवलोकन हेतु दिया और इसका उद्देश्य बताया। श्री नड्डा ने सांसद के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव की सराहना की और अपनी शुभकामनाएं भी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद श्री सेठ ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को हमने अपनी सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी दी है। सांस्कृतिक महोत्सव के उद्देश्य को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने भी अपना मार्गदर्शन दिया है और इसकी प्रशंसा की है। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्षेत्र के सभी कलाकारों, कलाप्रेमियों के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने टिनप्लेट के विस्तारीकरण की रखी आधारशिला