न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
झारखंड में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण 3 नवंबर शुरू हो रहा है। इस कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता भाग लेंगे। इस बीच खबर आ रही है कि भारत जोड़ो यात्रा मुख्य अभियान के बीच में पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी झारखंड की इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं। चूंकि झारखंड भारत जोड़ो यात्रा के मुख्य मार्ग में नहीं है, इसलिए मुख्य यात्रा से समय निकाल कर राहुल गांधी इस अभियान को धार देने के लिए झारखंड आ सकते हैं। इतना ही नहीं, खबर यह भी है कि राहुल गांधी उन राज्यों में भी जहां कांग्रेस की राजनीतिक पकड़ है, लेकिन उनकी यात्रा उन राज्यों तक नहीं जा रही है, वहां राहुल गांधी के जाकर अभियान में शामिल होने की सम्भावना है।
झारखंड में कांग्रेस के अभियान के दूसरे चरण का कार्यक्रम
झारखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरे चरण 3 नवंबर से शुरू हो रहा है। शुरुआत पलामू प्रमंडल में होगी। 3 नवंबर को लातेहार, 4 नवंबर को पलामू, 5 नवंबर को गढ़वा और 6 नवंबर को लोहरदगा में पदयात्रा का कार्यक्रम तय है। पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सुबोधकांत सहाय समेत जिलों के प्रभारी व संयोजक शामिल होंगे। राज्य के सभी जिलों व विधानसभा में 15 दिसंबर तक पदयात्रा का कार्यक्रम चलेगा।
यह भी पढ़ें: Jharkhand में फिर सियासी हलचल! सीएम हेमंत पर फिर संकट! दिल्ली में भाजपा फिर रेस!