समाचार प्लस
Breaking खुटी झारखण्ड देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर राँची

Draupadi Murmu Jharkhand: भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर आज राष्ट्रपति जनजातीय कार्यक्रमों में लेंगी भाग

Jharkhand: President will participate in tribal programs on the land of Birsa Munda

Draupadi Murmu Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे का आज दूसरा दिन है। राष्ट्रपति का आज भी व्यस्त कार्यक्रम है। अमर शहीद बिरसा की धरती खूंटी में राष्ट्रपति जिला मुख्यालय खूंटी के बिरसा कॉलेज स्टेडियम में जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में ट्राइफेड एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त और विकास निगम द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन में महिला स्वयं सहायता समूह के साथ संवाद करेंगी। आज ही दोपहर बाद राष्ट्रपति राष्ट्रपति आईआईटी, के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

खूंटी के जनजातीय कार्यक्रम में हेमंत सोरेन, अर्जुन मुंडा समेत कई गण्यमान्य

खूंटी में आयोजित जानजातीय कार्यक्रम में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सिंह सरूता, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में महिला उद्यमियों के अधिकारों, वित्त पोषण और बाजार, प्रशिक्षण आदि कार्यक्रमों के साथ ट्राइफेड, एनएसटीएफडीसी और केंद्र एवं राज्य सरकार के अन्य मंत्रालयों की प्रदर्शनियां भी मुख्य आकर्षण होंगे।

हजारों महिलाओं के शामिल होने की सम्भावना

कार्यक्रम में हजारों स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के शामिल होने की सम्भावना है। इसको ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल में विशाल पंडाल बनाया गया है। वहीं राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए सिंबूकेल में हेलीपैड बनाया गया है। राज्य के वरीय पुलिस प्रशासनिक अधिकारी, खूंटी के डीसी और एसपी के साथ कार्यक्रम स्थल तथा हेलीपैड स्थल का मुआयना कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं।

सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर खूंटी शहर में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। शहर को छह जोन में बांटकर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। कार्यक्रम स्थल में बिना परिचय पत्र के प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। इसके लिए सम्बद्ध अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। कार्यक्रम के दिन संभावित भीड़ के मद्देनजर डीसी और एसपी ने ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया।

25 मई का राष्ट्रपति का कार्यक्रम
  • 8:45 बजे राजभवन से हेलिपैड के लिए राष्ट्रपति होंगी रवाना।
  • 9:10 में खूंटी के लिए चॉपर से राष्ट्रपति होंगी रवाना।
  • मिनिस्ट्री आफ ट्राइबल अफेयर्स भारत सरकार के द्वारा बिरसा कॉलेज खूंटी में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति करेंगी शिरकत।
  • 12:45 बजे वापस राजभवन लौटेंगी राष्ट्रपति।
  • 15:30 बजे सड़क मार्ग से राष्ट्रपति आईआईटी, कन्वोकेशन कार्यक्रम में होंगी शामिल।
  • 5 .20 बजे वापस राजभवन लौटेंगी।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: राष्‍ट्रपति मुर्मू ने झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन का किया उद्घाटन , मुख्यमंत्री हेमंत और CJI रहे मौजूद

Jharkhand Draupadi Murmu

Related posts

Jharkhand: वाई.बी.एन विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज पुरुष एवं महिला दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल सम्पन्न

Pramod Kumar

Asia Cup T20:  18वें ओवर ने लिख दी भारत की हार की कहानी, मिडिल ऑर्डर का नहीं चलना पड़ा भारी

Pramod Kumar

Christmas पर Bold Santa Claus बनी ये हसीना, बेहद छोटे कपड़े पहन किया पोल डांस

Manoj Singh