Draupadi Murmu Jharkhand : तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड आ रही हैं। 24 मई राजधानी रांची में देश के सबसे बड़े हाई कोर्ट परिसर को उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों होना है। राष्ट्रपति के आगमन पर पूरी रांची अलर्ट मोड में है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का पहरा लगा दिया गया। राष्ट्रपति के रांची भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल के दो किलोमीटर की परिधि क्षेत्र को अस्थाई रेड जोन घोषित किया गया है। इसका तात्पर्य यह है कि इस अवधि में इन क्षेत्रों में बिना प्रशासनिक अनुमति के ड्रोन चलाना मना है। रांची एसएसपी किशोर कौशल सुरक्षा व्यवस्था का लगातार जायजा ले रहे हैं।
बता दें, रांची प्रवास के दौरान राष्ट्रपति राजभवन में आवासन करेंगी तथा नव निर्मित उच्च न्यायालय एवं आईआईआईटी नामकुम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी।
किन क्षेत्रों को बनाया गया है रेड जोन
- नव निर्मित उच्च न्यायालय भवन धुर्वा से दो किमी
- जेयूटी, आईआईआईटी नामकुम से दो किमी
- राजभवन से दो किमी की परिधि क्षेत्र
- तीनों क्षेत्र 24 मई से 26 मई तक अस्थायी रूप से रेड जोन रहेंगे।
- इन क्षेत्रों में सक्षम पदाधिकारी की अनुमति के बिना ड्रोन का प्रचालन निषेध रहेगा।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार-कालेधन को रोकने के लिए 2000 के नोट किये बंद, RBI गवर्नर ने कहा- मकसद हुआ पूरा
Draupadi Murmu Jharkhand