न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई और दुमका विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के विधायक बसंत सोरेन ने फैमिली कोर्ट में अपनी पत्नी से तलाक की गुहार लगायी है। बसंत सोरेन ने अपनी पत्नी हेमलता सोरेन पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। विधायक बसंत सोरेन ने रांची के फैमली कोर्ट के प्रिंसिपल जज की अदालत में दिए गए शपथ-पत्र दाखिल कर पत्नी हेमलता सोरेन पर क्रूर व्यवहार करने का आरोप लगाया है। बसंत सोरेन ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी हमेशा उनके साथ क्रूर व्यवहार करती हैं। इसलिए उन्हें उससे तलाक चाहिए।
फैमिली अदालत में अर्जी पर 14 मार्च को होगी बहस
अदालत ने मूल वाद संख्या 175/2022 के तहत यह मामला दर्ज कर लिया है। अदालत विधायक बसंत सोरेन की अर्जी को स्वीकार करती है या नहीं, इस पर फैसला 14 मार्च को होगा। बसंत सोरेन 14 मार्च को अदालत में पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे। इस पर अदालत में बहस होगी। झामुमो विधायक बसंत सोरेन ने फैमिली अदालत को कहा है कि उनकी पत्नी हेमलता सोरेन उनके साथ क्रूर रवैये से पेश आती हैं। इस कारण दोनों का एक साथ रहना अब संभव नहीं है।
झामुमो विधायक बसंत सोरेन सीएम हेमंत सोरेन के छोटे भाई हैं। बसंत सोरेन वर्ष 2020 में विधायक चुने गए थे।
यह भी पढ़ें: Jio के इस प्लान से रोज पाएं 2GB डेटा और Disney+ Hotstar बिल्कुल Free, जानिए बाकी बेनेफिट्स