मतगणना कार्य में कुल 119 टेबल
बता दें कि मतगणना कार्य में कुल 119 टेबल है। प्रखंडवार टेबल की संख्या निर्धारित की गई है। बु्ंडू में 21, तामड़ 49, सोनाहातू 28 और राहे में 21 टेबल मतगणना के लिए है। सभी टेबल पर तीन-तीन मतगणना कर्मी है। चुनावी परिणाम में सात जिला परिषद सदस्य, 65 पंचायत समिति सदस्य, 57 मुखिया और 648 वार्ड सदस्य पद के लिए खड़े उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।
आठ पंचायत समिति सदस्य और 425 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए
मैदान में खड़े उम्मीदवारों में मुखिया पद के लिए 251, वार्ड सदस्य पद के लिए 423, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 74 और जिला परिषद पद के लिए 43 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें आठ पंचायत समिति सदस्य और 425 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।
सबसे पहले रिजल्ट वार्ड सदस्य और मुखिया के उम्मीदवारों का आएगा
मतगणना के दौरान सबसे पहले रिजल्ट वार्ड सदस्य और मुखिया के उम्मीदवारों का आएगा। इसके बाद पंचायत समिति के सदस्यों का मतगणना कार्य पूरा होते ही जिला परिषद के सदस्यों का रिजल्ट आएगा। वहीं, मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। निर्गत पास वालों को ही पंडरा बाजार में जाने की अनुमति दी गई है। संभावना जताई जा रही है पांच घंटे में चुनावी परिणाम आने की संभावना है।
ये भी पढ़ें :Jharkhand Weather Report: भीषण गर्मी से कब मिलेगी राहत? झारखंड के इन जिलों में बरसेगी रिमझिम फुहार
Jharkhand Panchayat Chunav: झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण की मतगणना शुरू हो चुकी है। रांची पंडरा बाजार में बनाए गए स्ट्रांग रूम में आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। प्रथम चरण में बुंडू, सोनाहातू, राहे और तमाड़ में मतदान की मतगणना होनी है। मतदान के लिए अलग-अलग काउंटिंग हॉल बनाए गए हैं।