पूर्व सैनिकों के लिए झारखंड ने खोले नौकरियों के द्वार, 639 पदों पर होगी बहाली

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पूर्व सैनिकों के लिए नौकरियों का पिटारा खोला है। राज्य सरकार पूर्व सैनिकों की 639 पदों पर बहाली करने वाली है। राज्य सरकार दरअसल राज्य में नक्सल विरोधी अभियान को तेज करना चाहती है और इसी लिए पूर्व सैनिकों की बहाली कर उनके अनुभवों का लाभ लेकर नक्सलवाद की जड़ों को कमजोर करना चाहती है।

झारखंड पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में पर्याप्त सशस्त्र बल उपलब्ध कराने के लिए विशेष सहायक पुलिस (सैप) की दो बटालियनों का गठन किया गया है। इनमें से एक बटालियन रांची के टाटीसिलवे में और दूसरी जमशेदपुर के हलुदबनी में स्थित है।

इन दोनों बटालियनों में भारतीय सेना से भूतपूर्व सैनिकों जैसे सूबेदार, मेजर, नायक, हवलदार, सिपाही, चालक, लिपिक और रसोईयों को अनुबंध के आधार पर अस्थाई नियुक्त किया जायेगा। इन्हें विशेष पुलिस पदाधिकारी का दर्जा दिया जायेगा।

इन पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया डोरंडा स्थित जैप 1 में होगी। इंटरव्यू 28, 29 और 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

इन पदों पर होगी बहाली

  • सूबेदार मेजर – 02
  • नायब सूबेदार (सामान्य) – 10
  • नायब सूबेदार (तकनीकी) – 03
  • नायब सूबेदार (वितंतु) – 17
  • हवलदार (सामान्य) – 124
  • हवलदार (चालक) – 08
  • सिपाही( सामान्य) – 438
  • सिपाही (चालक) – 23
  • रसोईया – 14

न्यूज डेस्क/समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: 12 मार्च को दो सहेलियां निकली थीं घर से, हो गयीं लापता, परिजन बता रहे कुछ और कहानी!