समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर राँची राजनीति

Jharkhand: भाजपा के हल्ला बोल पर प्रशासन ने बोला लाठियों से हल्ला, सचिवालय तक नहीं पहुंचे भाजपाई

Jharkhand: On the attack of BJP, the administration attacked with sticks

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

झारखंड की हेमंत सरकार की नीतियों के विरोध में आज भाजपा का सचिवालय घेराव कार्यक्रम के सामने प्रशासन खड़ा हो गया। सचिवालय घेराव के लिए झारखंड के अनेक हिस्सों से आये हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रांची पहुंचे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग बनायी गयी थी। कार्यकर्ता उन बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे जब आगे बढ़े तब प्रशासन ने वाटर कैनन और आंसू गैस छोड़कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन जब कार्यकर्ता नहीं रुके तब प्रशासन की ओर से लाठी चार्ज करने का आदेश दे दिया गया और लाठी चार्ज कर कार्यकर्ताओं को तितर-बितर कर दिया गया। इस बीच पुलिस के जवानों को भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रतिरोध का भी सामना करना पड़ा। पुलिस पर पत्थर भी फेंके जाने की खबर आयी है। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस गिरफ्तार कर कैम्प जेल ले गयी।

भाजपा के कई नेताओं को किया गया गिरफ्तार, संजय सेठ की बिगड़ी तबीयत

झारखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर  रहे कई भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया। इन सभी नेताओं को गिरफ्तार कर कैम्प जेल ले जाया गया। गिरफ्तार किये जाने वाले नेताओं में रांची के सांसद संजय सेठ, सांसद सुनील सिंह, बिरंची नारायण, राज्यसभा सांसद समीर उरांव प्रमुख है। इन नेताओं-कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जब कैम्प जेल ले जाया जा रहा था। इस बीच रांची सांसद संजय सेठ की तबीयत बिगड़ गयी। जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया।

प्रशासन की कार्रवाई पर भाजपा नेताओं की कड़ी प्रतिक्रिया

प्रशासन द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर जो लाठी चार्ज किया गया, उस पर राज्य के नेताओं की कड़ी प्रतिक्रिया भी आयी है। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड सरकार ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों के ऊपर जो बर्बरता दिखायी है, वह राज्य का एक काला अध्याय है। सरकार लाठी-गोली के बल पर जनता की आवाज दबाना चाहती है। भ्रष्टाचार में डूबी इस सरकार के दिन अब लद गये है। लोकतांत्रिक तरीके से आन्दोलन कर इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

झारखंड के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने लोकतांत्रिक तरीके से किये जा रहे शांतिपूर्ण आन्दोलन को बल पूर्वक दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे कितना भी बल प्रयोग कर ले, हम हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन सरकार के इशारे पर प्रशासन द्वारा उन पर लाठी चार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि यह तो आन्दोलन की शुरुआत है, राज्य सरकार के भ्रष्टाचार का खात्मा होने का समय अब आ गया है।

धुर्वा के प्रभात तारा स्कूल मैदान में भाजपा ने की जनसभा

सचिवालय घेराव कार्यक्रम की शुरुआत करने के पहले हजारों कार्यकर्ताओं को भाजपा के शीर्ष नेताओं ने धुर्वा के प्रभात तारा स्कूल मैदान में बने मंच से सम्बोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, समेत अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं को हेमंत सरकार और उसके भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलित किया। भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की जनता अब भष्टाचार करने वाली इस सरकार को बर्दाश्त नहीं करेगी। अब इस सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand: साहिबगंज के धरमपुर में सीएम हेमंत की जनसभा, समस्याएं सुनकर त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

Related posts

Hazaribagh: सांसद जयंत सिन्हा ने सीएम हेमंत सोरेन पर लगाया आरोप, जहां से जीती भाजपा उन क्षेत्रों की कर रहे उपेक्षा

Pramod Kumar

Covid Vaccines: Omicron संकट के बीच बड़ी खबर, कोरोना की दवा Molnupiravir और नई वैक्सीन- CORBEVAX, COVOVA को मिली मंजूरी

Manoj Singh

PUBG New State ने रचा इतिहास, एक दिन में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड, ऐसे करें Install

Manoj Singh