समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर राजनीति

Jharkhand: सचिवालय घेराव के लिए बुक कर ली पूरी ट्रेन, 11 अप्रैल को भाजपा का हल्ला बोल

Jharkhand: On April 11, BJP's attack on Hemant government in Ranchi

भाजपा का ये है झारखंड में 2024 का आगाज!

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

झारखंड की हेमंत सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए 11 अप्रैल को भाजपा बड़ा हल्ला बोल करने वाली है। झारखंड के करीब 32 हजार गांवों से भाजपा कार्यकर्ता रांची आयेंगे और सचिवालय का घेराव करेंगे। इतना ही नहीं, गोड्डा से तो पूरी ट्रेन में भर कर कार्यकर्ता रांची पहुंचेगा। गोड्डा सांसद के प्रयास से बुक की गयी यह स्पेशल ट्रेन गोड्डा से चल कर रांची आयेगी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का एक ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी है। बाबूलाल मरांडी ने लिखा –

झारखण्ड सरकार की भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ 11 अप्रैल को सचिवालय घेराव का प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा।

गोड्डा से हजारों कार्यकर्त्ता रांची आएंगे, सांसद @nishikant_dubey जी की पहल पर एक विशेष ट्रेन गोड्डा से खुलेगी।

गोड्डा, दुमका और देवघर के साथियों से आग्रह है कि वो इस सूचना को अधिकाधिक प्रसारित करें और लोगों से संपर्क स्थापित करें।

वहीं, गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे का एक ट्वीट वायरल हुआ है। जिसमें उन्होंने लिखा-

रांची में भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन 11 अप्रैल के लिए गोड्डा स्टेशन से विशेष ट्रेन दोपहर 2.45 बजे 10 अप्रैल को खुलेगी। यह ट्रेन सभी स्टेशनों पर रुककर 11 अप्रैल को सुबह 3 बजे हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी। गोड्डा, दुमका, देवघर के भाजपा ज़िला अध्यक्ष समन्वय स्थापित करेंगे।

हेमंत सरकार पर रांची में भाजपा का होगा जोरदार हल्ला बोल

11 अप्रैल के हल्ला बोल को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बैठक की। इस बैठक के बाद दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन पर ऐतिहासिक होगा। झामुमो-कांग्रेस-राजद के ठगबंधन की सरकार से जनता ऊब चुकी है। राज्य की महिलाओं असुरक्षित है, युवाओं के पास रोजगार नहीं है। भ्रष्टाचार तो राज्य में चरम पर पहुंच गया है। 11 अप्रैल को भाजपा रांची में जोरदार प्रदर्शन कर सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करेगी और जनता को जागरूक करेगी। भाजपा के इस हल्ला बोल को पार्टी का झारखंड में 2024 के लोकसभा के साथ विधानसभा की तैयारी भी माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

Related posts

Jharkhand: सिमडेगा के पर्यटन स्थलों को संवार कर आजीविका का किया जा रहा सृजन

Pramod Kumar

Ranchi Holika dahan रांची : हर्षोल्लास के साथ मना होलिका दहन, होली को लेकर लोगों में दिख रहा उत्साह

Manoj Singh

Rahul Gandhi ने फिर अलापा ‘हिंदुत्ववादी’ का राग, गांधी जी की पुण्यतिथि पर किया ये ट्वीट

Manoj Singh