समाचार प्लस
Breaking अपराध झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर बिहार

Jharkhand News: PLFI नक्सली अवधेश जायसवाल उर्फ चूहा बिहार से गिरफ्तार, रांची समेत कई जिलों में था आतंक

Jharkhand News:PLFI Naxalite Awadhesh Jaiswal

Jharkhand News: दो लाख के इनामी पीएलएफआइ उग्रवादी (PLFI)अवधेश जायसवाल उर्फ चूहा उर्फ बिहारी को एसटीएफ व एटीएस की टीम ने बुधवार को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने की है। चूहा मूल रूप से बिहार के नालंदा के चिकसौरा का रहने वाला है। बिहार के नालंदा व जहानाबाद से ही वह रांची सहित झारखंड के अन्य जिलों के कारोबारियों से रंगदारी वसूलने का काम कर रहा था। व्यवसायियों में खौफ पैदा करने के लिए वह उन्हें वीडियो कॉल किया करता था।

पुलिस की टीम कर रही है पूछताछ 

झारखंड पुलिस को छानबीन में पता चला कि चूहा का लोकेशन बिहार के नालंदा व जहानाबाद आसपास में आ रहा है। इसके बाद रांची पुलिस की एक टीम के साथ एटीएस ने उसे नालंदा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

उग्रवादी-अपराधी गठजोड़ से हो रही थी रंगदारी की वसूली

उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के खिलाफ चल रही जांच में पुलिस को कई दफा यह जानकारी मिल चुकी है कि अपराधियों के साथ मिलकर उग्रवादी राज्य के व्यवसायियों-कारोबारियों से रंगदारी वसूलते हैैं। उग्रवादी चूहा ने लेवी वसूलने के लिए जेल में बंद अपराधी सुजीत सिन्हा से गठजोड़ कर लिया था।लेवी वसूलने के लिए वह सुजीत सिन्हा के साथ मिलकर कारोबारियों को मैसेज भेजकर रंगदारी मांगता था। कारोबारियों को धमकाने में भी चूहा सुजीत सिन्हा गिरोह का साथ दे रहा था। पुलिस को चूहा की कई तस्वीरें भी मिली थी। जिसमें चूहा एके 47 से लैस दिख रहा था। उसके अगल-बगल दो एके-47 वाले उसके गुर्गे साथ रहते थे।
ये भी पढ़ें :Magistrate ki pitai Viral Video: पटना में अतिक्रमण हटाने गए मजिस्ट्रेट को आक्रोशित लोगों ने जमकर दी गालियां, कॉलर पकड़कर सड़क पर घुमाया; कर दी पिटाई

 

Related posts

गुजरात में खौफनाक हादसा : झोपड़ी में सो रहे मजदूरों को Truck ने कुचला, 9 की मौत

Manoj Singh

Jharkhands New Voters: राज्य में 5 लाख 40 हजार 360 नये वोटर, 18-19 साल के 2 लाख 64 हजार वोटर पहली बार देंगे वोट

Manoj Singh

Bhopal News: Lockdown में हुआ Social Worker से प्यार, पति से कराया तलाक, अब शादी से इनकार

Sumeet Roy