Gangster Aman Srivastava रांची। गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई से रांची लाया गया। इस दौरान रांची एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। उल्लेखनीय है कि छह जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बना गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव (Gangster Aman Srivastava) को झारखंड एटीएस ने मुंबई से गिरफ्तार किया था। मंगलवार को अमन श्रीवास्तव को मुंबई कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उसे ट्रांजिड रिमांड पर रांची लाया गया। अमन के खिलाफ राज्य के अलग-अलग थाने में कुल 23 मामले दर्ज हैं।
मुंबई से गिरफ्तार हुआ
गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव (Gangster Aman Srivastava brought to Ranchi) मुंबई से गिरफ्तार हुआ है. एटीएस की टीम को जानकारी मिली थी कि अमन श्रीवास्तव मुंबई और बेंगलुरु से अपने गैंग को चलाता है. इसके बाद एक रणनीति के तहत झारखंड एटीएस की दो टीम पिछले एक महीने से बेंगलुरु और मुंबई में थी. इसी बीच अमन श्रीवास्तव (Gangster Aman Srivastava) के मुंबई में होने की पुख्ता जानकारी एटीएस को हासिल हुई. झारखंड एडीजी अभियान संजय आनंद लाटकर महाराष्ट्र एटीएस में बतौर डीआईजी के रूप में काम कर चुके हैं. ऐसे में उन्होंने तुरंत अमन की गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र एटीएस के अधिकारियों से संपर्क किया. अमन को गिरफ्तार करने के लिए महाराष्ट्र और झारखंड एटीएस की संयुक्त टीम ने मुंबई के वासी रेलवे स्टेशन के पास जाल बिछाया और सोमवार की शाम उसकी पहचान होने पर उसे रेलवे स्टेशन पर ही दबोचा लिया.
ये भी पढ़ें : झारखंड के एक और IAS अधिकारी गए जेल, जानें क्या है पूरा मामला