Jharkhand: नवनिर्वाचित सांसद जोबा माझी ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, विधानसभाध्यक्ष को भेजा त्यागपत्र

Joba Majhi resigns

सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद जोबा मांझी ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्र महतो को पत्र लिखकर सूचित किया। मनोहरपुर से विधायक रहते हुए लोकसभा चुनाव लड़ते हुए जोबा माझी ने अपनी निकटकम प्रतिद्वन्द्वी भाजपा की गीता कोड़ा को हराकर संसद पहुंची हैं।

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर जोबा माझी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में 10-सिंहभूम संसदीय क्षेत्र, झारखंड से वह संसद सदस्य (लोकसभा) निर्वाचित हुई हैं। सम्प्रति, वह 55-मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र से झारखंड विधानसभा सदस्य हैं अतः विहित प्रावधानों के अनुसार झारखंड विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया जाना उन्हें अपेक्षित प्रतीत होता है।

अतः वह दिनांक 13.06.2024 से विधानसभा के अपने स्थान का त्याग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आग्रह है कि इस पत्र को सदस्य, झारखंड विधानसभा (55-मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र) से उनका त्यागपत्र समझा  जाये एवं तत्काल प्रभाव से इसे स्वीकृत करने की कृपा की जाये।

नवनिर्वाचित सांसद ने झारखंड विधानसभा में मिले सम्मान और सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा के समस्त माननीय सदस्यगण, समस्त पदाधिकारीगण एवं कर्मचारी गण का सान्निध्य और सहयोग सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश में भी बनायी सरकार, पेमा खांडू ने सम्भाली बागडोर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *