न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
एक कहावत है, ‘प्यार उम्र नहीं देखता’, लेकिन नये जमाने प्यार में विपरीत लिंग भी नहीं देखा जाता। नये जमाने के नये प्यार में यह भी शामिल हो गया है कि लड़का लड़के को और लड़की लड़की के दिल दे बैठते हैं। वैसे तो इसे समलैंगिक रिश्ता कहा जाता है, लेकिन प्यार करने वालों को इससे क्या कि दुनिया उनके रिश्ते को किस नाम से पुकारती है।
एक मामला ऐसा ही सामने आया है धनबाद में। धनबाद के भूली थाना के सी ब्लॉक की रहने वाली दो बच्चों की मां एक नाबालिग के साथ फरार हो गयी है। दोनों का मकसद आपस में शादी करना है। नाबालिक लड़की का जब कुछ पता नहीं चला तो उसकी मां ने सोमवार को इस बाबत धनबाद की ग्रामीण एसपी के पास जाकर शिकायत दर्ज करवायी है। पुलिस दोनों की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन दोनों का अभी तक कुछ पता नहीं है। नाबालिग लड़की की मां इस बात को लेकर ज्यादा चिंतित है कि दोनों आपस मे शादी करना चाहती हैं। हैरत की बात है कि नाबालिग लड़की भी उस महिला से शादी करना चाहती है। इसीलिए वह शादीशुदा महिला के साथ फरार हुई है। बता दें, दोनों एक बार पहले भी भाग चुकी हैं। लेकिन उस बार पुलिस उनकी तलाश कर उन्हें वापस ले आयी थी।
उधर, डीएसपी धनबाद मुख्यालय 1 अमर कुमार पांडे ने नाबालिग लड़की की मां को आश्वासन दिया कि दोनों की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा। वैसे तो यह समलैंगिकता का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस इसे ह्यूमन ट्रैफिकिंग के एंगल से भी देख रही है।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: ताजिकिस्तान में फंसे 44 मजदूर लाये गये दिल्ली, सोशल मीडिया पर लगायी थी गुहार