समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Naxal Surrender Jharkhand: 5 बड़े इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, हथियारों का जखीरा भी सौंपा

Naxal Surrender Jharkhand:

Naxal Surrender Jharkhand: झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ को एक बड़ी सफलता मिली। भाकपा माओवादी संगठन के 5 सदस्यों ने आज पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में नक्सली अमरजीत यादव उर्फ टिंगू पर 10 लाख का इनाम था। वह संगठन का जोनल कमांडर था जबकि 5 लाख इनामी के सहदेव यादव और लटन संगठन में सब जोनल कमांडर थे। संगठन के अन्य सदस्य  नीरू यादव उर्फ सलीम, संतोष भुईया उर्फ़ सुकन सब जोनल कमांडर थे और अशोक बैंगा उर्फ अशोक पहरिया दस्ता सदस्य थे। सरेंडर के वक्त नक्सलियों ने दो एके-47, एक इंसास राइफल, भारी मात्रा मे हथियार और हजारों की संख्या में गोली पुलिस कों सुपुर्द की। नक्सलियों ने झारखंड पुलिस एवं सीआरपीएफ के पदाधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने दी।

बता दें कि ये सभी एक लंबे समय से लाल आतंक से ग्रसित थे. चतरा, गया, पलामू, हजारीबाग क्षेत्र का कोलेस्वरी सब जोन माओवादियों का गढ़ माना जाता था, लेकिन अब यहां नक्सल प्रभाव कम होता दिख रहा है. झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ के सहयोग से यह संभव हो पाया है. रांची के आईजी एवी वोहरा ने बताया कि इस वर्ष 4 महीने में 4 बार नक्सली और पुलिस आमने सामने हुए थे. अभी कुछ दिनों पहले ही इंदल गंजू ने सरेंडर किया. ऐसे में फिर से 5 माओवादियों ने सरेंडर किया है.

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: ED दरबार पहुंचने की बारी व्यवसायी विष्णु अग्रवाल की, जमीन घोटाले के उगल रहे राज

Related posts

ICICI Bank की पूर्व सीईओ चंदा कोचर को CBI ने पति दीपक के साथ किया गिरफ्तार

Pramod Kumar

अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन, पिछले कई दिनों से चल रही थीं बीमार

Manoj Singh

Ukraine Crisis: केंद्र सरकार ने भारतीयों को निकालने का रास्ता निकाला, पोलैंड के रास्ते आयेंगे सभी भारतीय

Pramod Kumar