न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
गुरुवार को एक सड़क में दुर्घटना में मंत्री चम्पई सोरेन के करीबी की मौत हो गयी। यह हादसा सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड कार्यालय के समीप हुई। बताया जा रहा है कि चम्पई सोरेन के करीबी धर्मा मुर्मू मोटरसाइकिल से राजनगर से अपने घर जा रहे थे तभी हाता से चाईबासा की ओर जा रहे हाइवा की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। धर्मू मुर्मू और प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष भी थे। सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर हाइवा को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। बताया जाता है कि धर्मा मुर्मू झामुमो के समर्पित कार्यकर्ता थे और मंत्री चम्पई सोरेन के विश्वासपात्रों में एक थे।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: हेमंत सोरेन की खतियानी जोहार यात्रा का पहला चरण आज से शुरू