समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर रामगढ़

Ramgarh byelection Bajrang Mahto: ममता देवी के पति बजरंग महतो होंगे रामगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार

Jharkhand: Mamta Devi's husband Bajrang Mahto will be Congress candidate from Ramgarh

Ramgarh byelection Bajrang Mahto: एनडीए द्वारा आजसू पार्टी से सुशीला चौधरी के रामगढ़ उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किये जाने के एक दिन बाद यूपीए ने भी इस विधानसभा सीट के लिए अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। विधासभा की सदस्यता से निष्कासित की गयी ममता देवी के पति बजरंग कुमार महतो इस सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे।

रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी के पति बजरंग कुमार महतो के नाम की घोषणा ऑल इंडिया कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति के इंचार्ज सह महासचिव मुकुल वासनिक ने सूचना जारी की है।उनके नाम पर सहमति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने लगायी है। ममता देवी की विधानसभा रद्द किये जाने का सहानुभूति वोट हासिल किये जाने के लिए ही कांग्रेस बजरंग महतो को चुनाव मैदान में उतारा है। बता दें, ममता देवी की विधायकी गोला गोलीकांड मामले में उन्हें दोषी करार दिये जाने के बाद चली गयी है।

रामगढ़ सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए 27 फरवरी को वोटिंग होगी और तीन राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 2 मार्च को वोटों की गिनती होगी।

यह भी पढ़ें: Jharkhand पूजा सिंघल जमानत की अवधि पूरी, ईडी कोर्ट में किया सरेंडर

Ramgarh byelection Bajrang Mahto

Related posts

 Jharkhand Lockdown Extended: झारखंड में फिर बढ़ीं कोरोना की पाबंदियां, जानिए Guidelines की Detail

Sumeet Roy

Jharkhand: डॉ महुआ माजी और आदित्य साहू निर्विरोध गये राज्यसभा, पहली बार एक साथ तीन झारखंडी पहुंचे राज्यसभा

Pramod Kumar

नववर्ष के जश्न में डूबे झारखंड में बेकाबू होता जा रहा कोरोना, राज्य में 753, रांची में 327 मरीज, केंद्र ने किया सचेत

Pramod Kumar