न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
राज्य सरकार के तीन बरस पूरे होने पर जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने ने अपना गुणगान किया,
वहीं प्रदेश भाजपा ने आरोप पत्र जारी कर पलटवार किया है।
दीपक प्रकाश ने पार्टी कार्यालय से आरोप पत्र जारी करते हुए सरकार से इसका र जवाब मांगा है।
दीपक प्रकाश ने कहा कि झामुमो,
कांग्रेस और राजद गठबंधन वाली सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबी हुई है।
सरकार के काम से जनता नहीं, मुख्यमंत्री और उनके करीबी, परिजन लाभान्वित हो रहे हैं।
दीपक प्रकाश ने पूछा कि सरकार बताए कि पंकज मिश्रा, अमित अग्रवाल, प्रेम प्रकाश से उसका नाता क्या है।
दीपक प्रकाश ने ट्रांसफर, पोस्टिंग से भी अवैध कमाई के आरोप लगाये।
उन्होंने कहा कि तीन वर्षों से हर मोर्चे पर सरकार विफल रही है।
झूठ, लूट और भ्रष्टाचार में सरकार लिप्त रही है।
इन गंभीर आरोपों के साथ उन्होंने अपने आरोप पत्र पर जवाब देने को कहा।
उन्होंने कहा कि यह आरोप पत्र भाजपा का नहीं, साढ़े तीन करोड़ जनता का है
प्रकाश ने कहा कि राज्य में लूट पर लूट मची हुई है।
शराब मामले में झारखंड नुकसान हुआ।
कोयला, बालू की लूट मची है।
बालू तो कालाबाजारी से ही लोगों को मिल रहा है।
खनिज संपदाओं की लूट, वनों की कटाई जारी है।
गरीबों को आवास नहीं मिला रहा, लेकिन मुख्यमंत्री के काफिले के लिए गाडियां,
मंत्रियों के बंगले बनाने के लिए पैसे हैं।
अध्यक्ष ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए एक रुपये में लाखों की संपत्ति की रजिस्ट्री पूर्व में होती थी।
आपदा से बचने और दूसरे कामों के लिए किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिलता था,
जिसे इस सरकार ने बंद करा दिया।
1932 के खतियान और नियोजन नीति पर यह सरकार राजनीति करती रही।
हर साल पांच लाख युवाओं को रोजगार नहीं तो संन्यास के वादे हुए।
सरकार चाहे तो खुद से संकल्प लाकर नियोजन नीति ला सकती थी पर उसकी मंशा ही नहीं।
पिछड़ों के हित की बात करने वाली यह सरकार उनकी विरोधी ही है। बगैर आरक्षण के पंचायत चुनाव कराए।
नगर निकाय के चुनाव से वह बच रही।
प्रकाश ने कहा कि कानून व्यवस्था के मामले पर भी राज्य में बदतर स्थिति है।
पिछले तीन वर्षों में देश में सबसे अधिक आपराधिक घटनाएं (एक लाख 88 हजार से अधिक) इसी राज्य में हुई हैं।
5200 लोगों की हत्या, महिलाओं के खिलाफ अनाचार, दुराचार के 5300 केस, अपहरण की 5200 घटनाएं दर्ज हुई हैं।
50-50 टुकडों में बेटियों, बहनों को काटा जा रहा है।
संताल परगना में झामुमो के नेतृत्व में बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण मिल रहा है। डेमोग्राफी बदल रही है। तुष्टीकरण की राजनीति हो रही है।
एक सवाल के जवाब में दीपक प्रकाश ने कहा कि आने वाले रामगढ़ विधानसभा के उपचुनाव में जनता निश्चित तौर पर इस सरकार के खिलाफ आक्रोश जताएगी।
गांवों में पंचायत चुनाव में यह दिख चुका है, अब शहरों में भी यह दिखेगा।
हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी, सीबीआई जांच के सवाल पर कहा कि कानून अपना काम करेगा ही।
अगर किसी ने गलत किया है तो केंद्रीय एजेंसियां अपने स्तर से अपना काम तो करेंगी ही।
प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा,
मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक सहित अन्य भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: Jharkhand:सरकार के तीन साल पूरे होने पर सीएम हेमंत ने राज्य को दी 1200 करोड़ की सौगात