समाचार प्लस
Breaking जामताड़ा झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Jharkhand: किडनी मरीज को मिली विधायक इरफान की मदद तो संभव हुआ इलाज, Curesta के डॉ. धनश्याम कर रहे इलाज

Jharkhand: Kidney patient got help from MLA Irfan, treatment became possible

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-प्लस

जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी की बड़ी सहृदयता सामने आयी है। जामताड़ा विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अशोक मिर्धा नामक धानदड़ा वार्ड निवासी के इलाज की व्यवस्था रांची के The Curesta Hospital में करवायी है। अशोक मिर्धा किडनी रोग से पीड़ित हैं और उनकी दोनों किडनी फेल है। The Curesta Hospital में उनका इलाज झारखंड के प्रसिद्ध किडनी स्पेशलिस्ट और सीनियर डॉक्टर घनश्याम सिंह ने कर रहे हैं।

अशोक मिर्धा की गंभीर समस्या को लेकर जामताड़ा विधायक खुद डॉ. धनश्याम सिंह से मिले। इलाज करा रहे अशोक मिर्धा ने बताया कि उनकी दोनों किडनी फेल है। उनकी बीमारी की तरह उनकी आर्थिक स्थिति भी गंभीर है। इस बात का पता चलने के बाद विधायक जी काफी समय से चिंतित थे। उनका परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है, इसलिए उसने विधायक जी से मदद की गुहार लगाई थी। मिर्धा ने कहा कि विधायक जी उनकी बीमारी को गंभीरता से लेते हुए उन्हें और उनके परिवार को लेकर खुद रांची आये और विख्यात किडनी स्पेशलिस्ट डॉक्टर घनश्याम सिंह से मिले और समुचित इलाज की व्यवस्था करायी।

डॉ. धनश्याम सिंह ने की विधायक इरफान अंसारी की प्रशंसा

जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के एक निवासी की बीमारी को जिस गंभीरता से लिया और उसके इलाज का बीड़ा उठाया, उससे डॉ. घनश्याम सिंह प्रभावित हुए। उन्होंने विधायक के इस नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि आप अपने क्षेत्र की जनता के लिए इतना चिंतित रहते हैं। आप स्वयं आगे बढ़कर उनका इलाज कराने के लिए हर संभव मदद करते हैं।

 

 

यह भी पढ़ें: Budget 2023 में अबकी बार इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों की बहार! सरकार छूट देने पर कर रही विचार

Related posts

कोरोना के बाद Monkeypox Virus फैलने का खतरा! ICMR ने जारी किया अलर्ट

Manoj Singh

Hemant soren अयोग्य हुए तो भी झारखंड में रहेगी यूपीए सरकार! 5 को विश्वास मत का दांव खेल सकते हैं सोरेन

Manoj Singh

मनी लॉन्ड्रिंग मामला:  बच्चू यादव की जमानत पर सुनवाई पूरी, ED कोर्ट का फैसला सुरक्षित

Manoj Singh