न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की नवगठित पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 11 जनवरी 2023 को पूर्वाह्न 11 बजे जिमखाना क्लब, रामगढ़ में आहूत की गई है। बैठक में राज्य की वर्तमान राजनीति हालात, नियोजन नीति, 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण, सरना धर्म कोर्ड, 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति, दलित उत्पीड़न के मामले, महिला सशक्तीकरण, भीड़-हिंसा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार -विमर्श किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस के माननीय अविनाश पांडे उपस्थित रहेंगे।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि इसके उपरांत दिनांक 12 जनवरी 2023 को पूर्वाह्न 10 बजे से कटहल मोड़ स्थित लालगुटुवा, रांची में झारखंड प्रदेश के नवगठित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी समिति की बैठक भी आहूत की गई है। उक्त बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के राज्य पर्यवेक्षक अर्जुन मोडवारिया, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर के. राजू उपस्थित रहेंगे। विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की सफल आयोजन, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम की रूपरेखा और रणनीति तथा संगठन सशक्तीकरण पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
यह जानकारी झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने दी है।
यह भी पढ़ें: Pravasi Bhartiya Divas: इंदौरी स्टाइल में पीएम मोदी ने किया मेहमानों का स्वागत