न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2 अप्रैल 2023 के अवसर पर महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य निःशक्तता आयुक्त कार्यालय के द्वारा श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम राज्य निःशक्तता आयुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में आहूत की गयी। उक्त कार्यक्रम में स्वागत भाषण श्रीमती कंचन सिंह, सहायक निदेशक, समाज कल्याण द्वारा दिया गया, जिसमें उनके द्वारा आज के आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तथा कार्यावली से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। सर्वप्रथम डॉ. मनीषा, रिनपास के द्वारा ऑटिज्म से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी तथा उनके द्वारा ऑटिज्म के लक्षण तथा ऑटिज्म से ग्रसित बच्चों को एक सहज जीवन जीने हेतु जीवन कला, कौशल प्रशिक्षण आदि मुख्य विषयों से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया।
डॉ. राजीव कुमार, होमोपैथिक चिकित्सक द्वारा ऑटिज्म पर ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाने बच्चों के लिए ऑटिज्म पार्क, ऑटिज्म बच्चों के लिए Day Care Center आदि उपायों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। दीपशिखा संस्था द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से संस्था में संचालित ऑटिज्म बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। श्रीमती सुधा लिल्हा द्वारा दीपशिखा में ऑटिज्म बच्चों के लिये NIOS के माध्यम से संचालित विद्यालय की जानकारी दी गयी। दीपशिखा के ऑटिज्म से ग्रसित बच्चें के द्वारा योगाभ्यास कर दिखाया गया। निदेशक, समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (CRC) रांची जितेन्द्र यादव द्वारा CRC में उपस्थित Audiologist तथा अन्य विशेषज्ञ की जानकारी दी जिनके द्वारा दिव्यांगता की श्रेणी में सम्मिलित सभी प्रकार की दिव्यांगता जिसमें ऑटिज्म भी सम्मिलित है, उसकी जांच एवं सही जीवन शैली के विषय पर जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम में अंत में राज्य निःशक्तता आयुक्त छवि रंजन द्वारा ऑटिज्म पर अधिक से अधिक जागरूकता एवं कार्य किये जाने की आवश्यकता बतायी गयी। उनके द्वारा ऑटिज्म के क्षेत्र में कार्य कर रहे विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से ऑटिज्म पर कार्य करने हेतु विभागीय प्रतिबद्धता जतायी।
यह भी पढ़ें: Karnataka Election की बिछी बिसात, BJP ने सुपर स्टार किच्चा सुदीप का चला दांव