महेन्द्र सिंह धोनी, चाहे मैदान में रहें, या मैदान से बाहर, दोनों जगहों पर चर्चा बटोरते हैं। रविवार का दिन आईपीएल 2025 का दिन झारखंड के लिए काफी विशेष रहा। महेन्द्र सिंह धोनी जहां चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपने खेल अपने व्यवहार और अपने बयान के कारण चर्चा में रहे। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पहले बार खेल रहे झारखंड के ईशान किशन ने धूम धड़ाके के साथ सीजन का आगाज किया। झारखंड के एक और खिलाड़ी, जिन्हें झारखंड का क्रिस गेल कहा जाता है, मुम्बई इंडियन्स के लिए अपना आईपीएल का आगाज किया। पिछली बार 3 करोड़ में बिकने वाले रॉबिन मिंज को इस बार मुम्बई इंडियन्स ने 60 लाख में खरीदा है। हालांकि रॉबिन मिंज अपने पहले मैच में अपनी छाप नहीं छोड़ पाये, लेकिन उम्मीद है कि उन्हें फिर से मौका मिलता है तो वह उसको भुनाने का प्रयास जरूर करेंगे।
बात पहले महेन्द्र सिंह धोनी की। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी का जलवा बरकरार है। धोनी अच्छी तरह से जानते हैं कि मैदान पर अपना जलवा चलाते रहने के लिए क्या करना चाहिए। धोनी ने कल के मैच में मुम्बई इंडियन्स के रिकेलटन के महज 0.12 सेकेंड में स्टम्प करके न सिर्फ उन्हें बल्कि पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। उन्होंने साबित किया कि अब भी उनमें वही चीते जैसी फुर्ती है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलते समय थी। यही कारण का है कि जब वह मैदान में होते हैं, उनका जलवा खूब चलता है। इसी के कारण उनकी ब्रांड वैल्यू भी खूब है। रही बात आईपीएल से संन्यास लेने की तो उन्होंने कल का मैच शुरू होने से पहले बयान देकर भी सबको चौंकाया है। उन्होंने कह दिया कि वह क्रिकेट छोड़ना भी चाहेंगे तो उनकी फ्रैंचाईची उन्हें ऐसा नहीं करने देगी। वह व्हीलचेयर पर भी रहेंगे तो भी सीएसके उन्हें टीम में रहेगी।
अब बात करे झारखंड और बिहार के एक और चहेते खिलाड़ी ईशान किशन की। ईशान भले ही इस समय भारतीय क्रिकेट टीम से अलग-थलग चल रहे हैं, लेकिन उन्होंने रविवार को राजस्थान हैदराबाद के गेंदबाजों का ‘कत्लेआम’ करते हुए महज 45 गेंदों में ही 100 रन ठोंक डाले। अपनी पारी से उन्होंने यह साबित कर दिया कि भले ही बीसीसीआई उनसे मुंह मोड़े हुए है, लेकिन अब भी उनके खेल में काफी जान है। अब देखना यह है कि ईशान किशन आगे के मैचों में और कौन-कौन से कारनामें करते हैं और बीसीसीआई उनकी ओर कितना ध्यान देते है।
रविवार को खेले गये मैचों में झारखंड का एक और खिलाड़ी चर्चा में आया। रॉबिन मिंज झारखंड में एक जाना-माना नाम है। लेकिन एक साल सिर्फ बेंच पर बिता देने के बाद, इस वर्ष मुम्बई इंडियन्स से पहले बार मैदान में उतरने का मौका मिला। हालांकि अपने नाम के अनुरूप वह कुछ नहीं कर पाये और 9 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हो गये। आईपीएल टीम में शामिल होने के एक साल बाद उन्हें मैदान पर उतरने का मौका मिला था, जिसे वह नहीं भुना पाये। अब देखना यह है कि मुम्बई इंडियन्स के बाकी बचे 13 मैचों में क्या उन्हें फिर से मौका मिलेगा। और अगर मौका मिला तो वह उसे कितना भुना पायेंगे।
बता दें कि झारखंड के कई खिलाड़ियों को आईपीएल की टीमों में शामिल किया गया है। लेकिन महेन्द्र सिंह धौनी और ईशान किशन को छोड़कर कोई भी मैदान नहीं मार सका है। कुछ खिलाड़ियों को मैदान पर उतरने का मौका मिला भी तो वह कुछ नहीं कर पाये, जबकि कुछ खिलाड़ी बेंच की शोभा बढ़ाकर आईपीएल से विदा हो गये।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: IPL की रिकॉर्ड तोड़ पारी में झारखंड के लाल ईशान किशन ने फिर खींचा BCCI का ध्यान!