न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
देवघर आ रही इंडिगो की फ्लाइट में बम खबर से फ्लाइट में हड़कंप मच गया। जैसे ही यह सूचना मिली, आनन-फानन में फ्लाइट की लखनऊ में इमर्जेंसी लैंडिग करवायी गयी। फ्लाइट दिल्ली से आ रही थी। इंडिगो द्वारा जानकारी दी गयी कि दिल्ली से देवघर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6191 में बम होने की सूचना मिली थी जिसके बाद विमान को डायवर्ट कर लखनऊ में लैंड कराया गया। इंडिगो की आधिकारिक सूचना में बताया गया कि जांच के दौरान विमान में कोई भी बम नहीं मिला। जांच के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन किया गया।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: मां बनकर नाबालिग को दो बार बेचने वाली महिला तस्कर कविता मंडल दोषी करार, 25 फरवरी को मिलेगी सजा