न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में हॉकी झारखंड की टीम ने आज खेले गए सेमी फाइनल मैच में उत्तर प्रदेश को 1-0 गोल से पराजित कर लगातार 5वें वर्ष फाइनल में प्रवेश कर गई। झारखंड टीम की ओर से एक मात्र गोल दीपिका सोरेंग ने पेनाल्टी स्ट्रोक से किया। इससे पहले झारखंड टीम असम को 9-0, मणिपुर को 14-0, यूपी को 4-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंची थी। झारखंड की टीम प्रतियोगिता के एक मात्र ऐसी टीम है जिसनें अभी तक एक भी गोल नहीं खाया है।
वहीं पहले सेमीफइनल में हरयाणा ने उत्तर प्रदेश को 2-1 से पराजित कर पहले ही फाइनल में प्रवेश कर चुकी है, अब फाइनल मुकाबले में पिछले तरह झारखण्ड हरयाणा खिताबी मुकाबले आमने सामने होगी। यह मैच रविवार को 3 बजे से शुरू होगा
झारखंड टीम की जीत पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, मनोज कोनबेगी, माइकल लाल, अशोक भगत, असरिटा लकड़ा, प्रतिमा बरवा, कांति बा,बीगन सोय, सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई के साथ फाइनल मैच के लिए शुभकामनाएं दीं। फाइनल मैच 3 अप्रैल को हॉकी हरियाणा से होगा।
झारखंड टीम – रश्मि होरो, रोपनी कुमारी, काजल बड़ा,अंकिता डुंगडुंग, दीप्ति कुल्लू , किरण बड़ा, महिमा टेटे, दीपिका सोरेंग, रजनी केरकेट्टा, प्रमोदनी लकड़ा, निक्की कुल्लू, एलिन डुंगडुंग, एली तिर्की, प्रियंका गुड़िया, मोनिका नाग, पिंकी लकड़ा, अंजली केरकेट्टा, सलोमी कांडुलना।
कोच- तारिणी कुमारी।
मैनेजर- करुणा पूर्ति।
यह भी पढ़ें: Imran Khan के लिए यही रात अंतिम, यही रात भारी, इस्लामाबाद में रेड अलर्ट, पीएम के दावेदार शाहबाज की बढ़ी सुरक्षा