समाचार प्लस
Breaking खेल झारखण्ड देश

Hockey World Cup 2023: हॉकी प्रेम मुख्यमंत्री हेमंत को खींच कर ले गया ओडिशा, विश्व कप हॉकी फाइनल का लिया आनंद

Hockey World Cup 2023

Hockey World Cup 2023: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का राष्ट्रीय खेल हॉकी के प्रति कितना लगाव है,  इसकी बानगी एक बार फिर देखने को मिली। दि कलिंगा हॉकी स्टेडियम, भुवनेश्वर, ओडिशा में एफआईएच पुरुष विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता- 2023 में जर्मनी और बेल्जियम के बीच खेले गए फाइनल मैच को देखने के लिए वह अपनी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन के साथ विशेष तौर पर पहुंचे। भारतीय पुरुष हॉकी टीम भले ही इस प्रतियोगिता के खिताबी दौड़ से पहले बाहर हो चुकी थी, लेकिन ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल के साथ उन्होंने फाइनल मुकाबले में दोनों ही देशों के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और रोमांचक मैच को देखा।

इस अवसर पर ओडिशा के खेल मंत्री तुषार कांति बेहरा समेत कई गणमान्य मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने खिताब जीतने पर जर्मनी की टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने पुरुष विश्वकप हॉकी प्रतियोगिता- 2023 के शानदार और सफल मेजबानी के लिए ओडिशा सरकार की तारीफ की। ज्ञात हो कि ओडिशा सरकार ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पुरुष विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता देखने के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किया था।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: मनरेगा में घपले के आरोपी कार्यपालक अभियंता पर अभियोजन की मुख्यमंत्री हेमंत ने दी स्वीकृति

Hockey World Cup 2023

Related posts

CBSE 10th, 12th Term 2 Datesheet Released: 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम की तारीख घोषित, यहां देखें Term- 2 की पूरी डेटशीट

Sumeet Roy

जाति पूछो भगवान की: शिव हैं शूद्र तो जगन्नाथ आदिवासी! कोई भगवान नहीं हैं ब्राह्मण, JNU की VC ने दिया विवादित बयान

Manoj Singh

थूक लगाकर रोटी बना रहा था शख्स, वीडियो वायरल हुआ तो हरकत में आई पुलिस

Manoj Singh