समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर राँची

Jharkhand: राजधानी रांची में तेज रफ्तार का कहर, जोरदार टक्कर में कार और स्कूटी सवारों की मौत, दो बच्चे घायल

Jharkhand: High speed havoc in capital Ranchi, death of car and scooty riders

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

राजधानी रांची में रफ्तार के कहर में दो लोगों की जान चली गयी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित अंजुमन प्लाजा के सामने हुई। यहां शुक्रवार देर रात कार और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गयी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। इस टक्कर में स्कूटी सवार मो शमसाद और कार सवार कुमार शिवांश की मौत हो गयी है। जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में आठ वर्षीय मोहम्मद जैद और दस वर्षीय जिकरा परवीन शामिल हैं। दोनों बच्चों को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती किया गया है।

शमशाद अपने बेटे जैद और बेटी जिकरा के साथ अंजुमन प्लाजा हॉल में एक शादी समारोह में शामिल होने आये थे। समारोह से बाहर निकल कर जैसे ही वह स्कूटी पर बच्चों के साथ सवार हुए इसी दौरान रतन टॉकीज की ओर से तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मारी दी। टक्कर के बाद कार समीप की एक दुकान में जा घुसी। इस घटना में  कार चालक कुमार शिवांश भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन शनिवार की सुबह उसकी भी मौत हो गई। शिवांश होर्डिंग-बैनर बनाने वाले ओमेड कंपनी के मालिक दिनेश कुमार का पुत्र था।

घटना के बाद कार सवार के साथ मॉब लिंचिंग की घटना की भी खबर आ रही है, लेकिन लोअर बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार ने इससे इनकार किया है। थाना प्रभारी के अनुसार शिवांश कार में बुरी तरह से फंस गया था। उन्हें काफी मशक्कत के बाद कार से निकालकर सदर अस्पताल भेजा गया। बाद में आर्किड अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज को दौरान उसकी मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी ने इशारों में राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा! क्या कहा कांग्रेस प्रमुख ने

Related posts

झारखंड के पूर्व मंत्री Anosh Ekka और पत्नी मेनन एक्का की सजा बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

Manoj Singh

KL Rahul-Athiya Shetty आज थामेंगे हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ, शाम 4 बजे होंगे फेरे

Manoj Singh

रांची जिला बार एसोसिएशन में बजा चुनावी बिगुल, सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी, यहां देखें LIST

Sumeet Roy