समाचार प्लस
Breaking झारखंड देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Jharkhand: शिबू सोरेन लोकपाल मामला में अब 29 सितंबर को सुनवाई, दिल्ली हाई कोर्ट में आज सुनवाई होनी थी

Jharkhand: Hearing in Shibu Soren Lokpal case now on September 29

झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से जुड़े लोकपाल मामले में आज सुनवाई नहीं हो सकी। दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की अदालत में सोमवार को यह मामला सूचीबद्ध था लेकिन समय के अभाव के कारण सुनवाई नहीं हो पायी। अब यह सुनवाई 29 सितम्बर को होगी।

बता दें, सितम्बर, 2022 में अदालत ने आय से अधिक संपति मामले में शिबू सोरेन के खिलाफ लोकपाल के सामने कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। इसके बाद शिबू सोरेन ने अधिकार क्षेत्र के आधार को लेकर सीबीआई की प्रारंभिक जांच, कार्यवाही और आदेश को चुनौती दी थी। आय से अधिक सम्पत्ति मामले में यह शिकायत गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने की थी। इसके बाद लोकपाल ने झामुमो सुप्रीमो के खिलाफ 5 अगस्त,, 2020 को यह कार्रवाई शुरू की थी और मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को दिया गया है।

शिबू सोरेन दिल्ली हाई कोर्ट में कह चुके हैं कि आय से अधिक सम्पत्ति की झूठी शिकायत उनके खिलाफ की गयी है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि लोकायुक्त अधिनियम 2013 की धारा 53 के अनुसार कथित अपराध के 7 वर्ष बीत जाने के बाद किसी भी शिकायत पर जांच का अधिकार लोकपाल को नहीं है। इस केस को शिबू सोरेन ने कोर्ट में चुनौती दी है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें:  Jharkhand: PMLA कोर्ट से विष्णु अग्रवाल को नहीं मिली राहत, खारिज हुई जमानत याचिका