न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता आज हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित शोभा यात्रा में डिमना चौक पर सम्मलित हुए और राम भक्तों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर रामभक्तों को सम्बोधित करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राम हमारे आस्था के प्रतीक हैं, राम हमारे धर्म के केंद्र बिंदु हैं, प्रभु श्रीराम का नाम मात्र लेने से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम पुरुषार्थ के प्रतीक हैं, हमारे गौरव हैं, हम सबके हैं। उन्होंने सभी राज्यवासियों को नवसंवत्सर 2079 की शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें: Archana Sharma Sucide: विरोध में झारखंड में स्वास्थ्य सेवाएं आज रहेंगी बंद, सिर्फ इमर्जेंसी सेवाएं चालू रहेंगी