न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
भारतीय कुश्ती संघ ने झारखंड राज्य कुश्ती संघ को सब जूनियर और फेडरेशन कप सीनियर 2022 के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी है। आगामी अप्रैल महीने में गणपत राय इंडोर स्टेडियम खेलगांव रांची में कुश्ती की दो-दो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 15 से 17 अप्रैल 2022 तक अंडर-17 (सब जूनियर) बालक/बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता एवं 17 से 19 अप्रैल 2022 तक फेडरेशन कप महिला/पुरुष कुश्ती का आयोजन झारखंड राज्य कुश्ती संघ के तत्वावधान में रांची के गणपत राय इनडोर स्टेडियम आयोजित किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में देश के 28 राज्य एवं इकाइयों से लगभग 1300 महिला/पुरुष पहलवान एवं 300 प्रशिक्षक/ प्रबंधक एवं तकनीकी पदाधिकारी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह जानकारी झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने दी।
यह भी पढ़ें: Election 2022: यूपी की जंग जीतने के बाद भाजपा के हाथ आयेगी ‘माया’, बसपा प्रमुख के लिए भाजपा का क्या है प्लान?