Accident News Ranchi: रांची के ओरमांझी थाना इलाके में सोमवार की देर रात एक अनियंत्रित कार बरातियों पर कहर बन कर टूट पड़ी। यह दृश्य कितना लोमहर्षक होगा इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 5 लोगों की तो दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि 20 से 25 लोग घायल हो गये। घटना सिकिदिरी-ओरमांझी रोड के सांडी चौक के समीप हुई।
इस लोमहर्षक हादसे को अंजाम देने वाला कार चालक भीड़ की चपेट में आ गयी। लोगों ने आरोपी को दबोचकर जमकर पिटाई की। घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया है। अधिकतर पीड़ितों की स्थिति गंभीर बताई गई है। बरात अनगड़ा थाना क्षेत्र के लुपुंग जारा गांव से सांडी कार्तिक महतो के यहां आई थी। पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की की बात कहते हुए जांच में जुटी हुई है।
इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल हो गया. पूरे गांव में खलबली मच गई. जिसके बाद घटना की जानकारी थाने को दी गई. स्थानीय लोगों ने भी अपने-अपने वाहन निकालकर घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाना शुरू किया. पुलिस ने जल्द ही एंबुलेंस मंगवा कर लोगों को इलाज के लिए रिम्स पहुचाया गया.
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: Jharkhand: बोकारो की समृद्धि पर देश को नाज, US में सिर पर सजा ‘मिस एशिया नॉर्थ अमेरिका 2023’ का ताज
Accident News Ranchi