न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
JSSC ने प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी करने के बाद दारोगा के पदों पर नियुक्ति की भी खुशखबरी युवाओं को दी है। JSSC 946 दारोगा की बहाली करने वाली है। इसके लिए जल्द विज्ञापन जारी कर दिया जायेगा। 946 दारोगा की नियुक्ति के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को अधिसूचना भेज दी है। बता दें जब से झारखंड बना है तब से अब तक दो बार ही दारोगा नियुक्ति हुई है। पहली बार 2012 में 380 दारोगा की बहाली की गयी थी। दूसरी बार 2018 में 2580 दारोगा बहाल किये गये थे। यह तीसरा अवसर होगा जब राज्य में दारोगा की बहाली की जायेगी।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: JSSC ने प्रशिक्षित शिक्षकों के लिए निकाली 2855 भर्तियां, 1.5 लाख तक मिलेगा वेतन