झारखंड के राज्यपाल ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और शिक्षा मंत्री से दिल्ली में की मुलाकात

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय आवासन व शहरी कार्य और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। राज्यपाल ने केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड के विकास संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने इसके बाद केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के मध्य झारखंड की शिक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: आज से गुप्त नवरात्रि आरम्भ, तंत्र सिद्धि के लिए की जाती है 10 महाविद्याओं की आराधना