समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर राँची

झारखंड सरकार ने रिटायर्ड CO का कर दिया तबादला, सांसद ने सरकार के इस गड़बड़झाले पर ली चुटकी

sanjay seth news

राज्य सरकार समय समय पर अधिकारियों पदाधिकारियों का तबादला करते रहती है और उन्हें कई बार अतिरिक्त प्रभार भी देती है. झारखंड राज्य में भी ऐसा हमेशा होता है, लेकिन इसी तबादले के दौर में एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमें एक रिटायर्ड CO का भी तबादला कर दिया गया है, राज्य के दुमका जिले में दुमका में पोस्टिंग भी कर दी गयी.

अब इस मामले में सियासत भी तेज़ हो गयी है. इस गड़बड़झाले पर सांसद संजय सेठ ने ट्वीट कर कहा की झामुमो+कांग्रेस की सर्कस वाली सरकार का निराला खेल! एक अधिकारी रमेश चंद्र तिवारी, जो गिरिडीह जिले में पदस्थापित थे। ये मार्च 2023 में ही रिटायर हो चुके हैं। फिर भी इस सरकार ने न सिर्फ उनका तबादला किया है बल्कि उनकी पदस्थापना भी कर दी है। कम से कम लिस्ट तो देख लिया करिए सरकार!!

 दरअसल झारखंड सरकार ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर सीओ (अंचल अधिकारियों) का तबादला किया. भू राजस्व विभाग द्वारा जारी लिस्ट में वैसे अफसर का नाम भी है, जो रिटायर्ड हो चुके हैं.  दरअसल भू राजस्व विभाग ने सीओ के तबादले की जो सूची जारी की है, उसमें राजस्व सेवा के पदाधिकारी रमेशचंद्र तिवारी का भी नाम है. जो 31 मार्च को ही रिटायर्ड हो चुके हैं. उन्होंने अपनी अंतिम सेवा गिरिडीह जिले के सरिया अंचल में दी थी. इतना ही नहीं लिस्ट में रमेशचंद्र तिवारी को न सिर्फ सरिया सीओ के पद पर कार्यरत बताया गया है, बल्कि उनका ट्रांसफर दुमका जिले के बंदोबस्त पदाधिकारी के तौर पर कर दिया गया.

इसे भी पढें: I.N.D.I.A गठबंधन की समन्वय समिति की बैठक में शामिल होंगे सीएम हेमंत, दोपहर में दिल्ली के लिए होंगे रवाना