न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को झारखंड सरकार ने ईद से पहले ही खुशखबरी दे दी है। त्यौहार के मौके पर राज्य सरकार सरकारी कर्माचारियों को 20 अप्रैल को वेतन देने जा रही है। वित्त विभाग के उपसचिव राजकिशोर खाखा ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिया है। झारखंड कोषागार संहिता 2016 के नियम 139 के तहत प्रावधान के आलोक में यह निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: हक देने के बदले युवाओं पर लाठियां बरसा रही हेमंत सरकार – दीपक प्रकाश