न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
झारखंड कैबिनेट ने वर्ष 2023 के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। एनआई एक्ट के तहत 21 राजपत्रित अवकाश और कार्यपालक आदेश के तहत 12 अवकाश रहेंगे। दीपावली, विश्वकर्मा पूजा सहित कई बड़े त्योहार इस बार रविवार को हैं। इसलिए इन दिनों के लिए अलग से छु्ट्टी नहीं दी गयी है।
एनआई एक्ट के तहत कुल 21 राजपत्रित अवकाश
- 26 जनवरी – गणतंत्र दिवस (गुरुवार)
- 18 फरवरी – महाशिवरात्रि (शनिवार)
- 07 मार्च – होलिका दहन (मंगलवार)
- 08 मार्च – होली (बुधवार)
- 30 मार्च – रामनवमी (गुरुवार)
- 04 अप्रैल – महावीर जयंती (मंगलवार)
- 07 अप्रैल – गुड फ्राइडे (शुक्रवार)
- 14 अप्रैल – आम्बेडकर जयंती (शुक्रवार)
- 22 अप्रैल – ईद उल-फितर (शनिवार)
- 05 मई – बुद्ध पूर्णिमा (शुक्रवार)
- 29 जून – ईद-उल जुहा, बकरीद (गुरुवार)
- 29 जुलाई – मुहर्रम (शनिवार)
- 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस (मंगलवार)
- 07 सितम्बर – जन्माष्टमी (गुरुवार)
- 28 सितम्बर – मिलाद-उन नबी या ईद ए मिलाद (गुरुवार)
- 02 अक्टूबर – गांधी जयंती (सोमवार)
- 23 अक्टूबर – महानवमी (सोमवार)
- 24 अक्टूबर – विजयादशमी (मंगलवार)
- 20 नवम्बर – सूर्य षष्ठी डाला छठ प्रात: ( सोमवार)
- 27 नवम्बर – गुरुनानक जयंती (सोमवार)
- 25 दिसम्बर – क्रिसमस (सोमवार)
सरहुल-23 अप्रैल, करमा पूजा-10 सितंबर, महाअष्टमी-22, अक्टूबर, दीपावली-12 नवंबर एवं सांय छठ- 19 नवंबर को रविवारीय अवकाश रहने के कारण उक्त तिथि को अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है।
कार्यपालक आदेश के तहत 12 अवकाश
- 13 जनवरी – सोहराय (शुक्रवार)
- 14 जनवरी – मकर संक्राति (शनिवार)
- 23 जनवरी – सुभाष चंद्र जयंती (सोमवार)
- 01 मई – मजदूर दिवस (सोमवार)
- 20 जून – रथयात्रा (मंगलवार)
- 30 जून – हूल दिवस (शुक्रवार)
- 09 अगस्त – विश्व आदिवासी दिवस (बुधवार)
- 30 अगस्त – रक्षाबंधन (बुधवार)
- 19 सितम्बर गणेश चतुर्थी (मंगलवार)
- 21 अक्टूबर – दशहरा, महासप्तमी (शनिवार)
- 13 नवम्बर – गोर्वधन पूजा, भईया दूज, चित्रगुप्त पूजा (सोमवार)
- 15 नवम्बर – बिरसा मुंडा जयंती, राज्य स्थापना दिवस (बुधवार)
संत रविदास जयंती 5 फरवरी, विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर एवं शारदीय नवरात्र, कलश स्थापना 15 अक्टूबर को रविवारीय अवकाश के कारण अलग से अवकाश नहीं दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Jharkhand मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए 37 महत्वपूर्ण निर्णय