न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
लू के थपेड़ों और बिजली की आंख मिचौनी के कारण सबका जीना मुहाल है। इस बीच मौसम विभाग ने इस भीषण गर्मी से थोड़ी राहत की उम्मीद जतायी है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में कुछ जिलों में 29 अप्रैल से बारिश होगी। लेकिन राज्य के कुछ इलाकों में लू का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल को रांची, गिरिडीह, कोडरमा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम जिले में लू का प्रकोप बना रहेगा। यही स्थिति 28 और 29 अप्रैल को भी बनी रहेगी और रांची, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह जिले में गर्म हवाएं चलती रहेंगी।
29 अप्रैल और उसके बाद मौसम में थोड़ा परिवर्तन होगा और आकाश में आंशिक बादल छायेंगे। मेघ गर्जन के साथ देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इस दौरान रांची जिले का भी मौसम बदलेगा और आकाश पर बादल छाने के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। 1 और 2 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Jharkhand खेल निदेशालय का कमाल, इधर का खिलाड़ी उधर लेगा ट्रेनिंग! ओवर एज, अंडर एज भी सूची में