न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
दुमका के के करहलबिल मोहल्ला स्थित एसपी कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल में खाने बनाते हुए गैस सिलेंडर फटने से आग लग गयी। जिसमें 30 छात्राओं के झुलस जाने की खबर आ रही है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार जब एक छात्रा छोटे एलपीजी सिलेंडर से खाना बना रही थी तभी सिलेंडर फट गया। आग से 30 छात्रों के झुलसने की खबर आ रही है। छात्राओं को आनन-फानन में फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।
इस घटना के बाद पूरा कमरा जल गया है। बता रहे हैं कि छात्राओं के सामान के साथ आवश्यक डॉक्यूमेंट तक जल गये। अगलगी के बाद एसडीओ महेश्वर महतो और नगर थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। हालात का जायजा लिया।
बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना
इस घटना के बाद झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने ट्विट कर लिखा- ‘राज्य सरकार की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। दुमका (शिवपहाड़) गिधनीपहाड़ी स्थितकल्याम विभाग के 20 छात्राओं के क्षमता वाले छात्रावास, जहां 20 छात्राओं की क्षमता वाले छात्रावास में 40 छात्राएं रही रही थीं। छोटे सिलेंडर से खाना बनाने के दौरान आग लगी।’
राज्य सरकार की लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है।
दुमका के (शिवपहाड़) गिधनीपहाड़ी स्थित कल्याण विभाग के 20 छात्राओं के क्षमता वाले छात्रावास, जहां 40 छात्राएं रह रही थी।
छोटे सिलेंडर से खाना बनाने के दौरान आग लगी, भगवान का शुक्र है किसी बच्ची को कुछ नहीं हुआ।
राज्य सरकार को pic.twitter.com/N40N62Dtj2— Babulal Marandi (@yourBabulal) November 25, 2022
यह भी पढ़ें: Jharkhand: मानव तस्करी के शिकार झारखंड के 14 बच्चों को दिल्ली में कराया गया मुक्त