Dadai Dubey: झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर दुबे (Chandrashekhar Dubey) उर्फ ददई दुबे (Dadai Dubey) समेत दस के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। FIR नावाबाजार थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के एक अधिकारी ने दर्ज करायी है, जिसके साथ इन लोगों ने गाली- गलौज एवं मारपीट का थी। गुरुवार को दस लोगों पर दर्ज एफआईआर की पुष्टि विश्रामपुर के एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने कर दी है।
ददई दुबे (Dadai Dubey) पर आईपीसी की धारा 147, 149, 341, 342, 353, 323, 447, 504, 506 के तहत एफआईआर की गयी है। दरअसल, ददई दुबे ने अपने 8-10 निजी सहायकों के साथ कार्यालय में घुस कर कंपनी के इंजीनियर दीपांजन दत्ता और अन्य के साथ गाली गलौज और मारपीट की।
यही मामला ही नहीं, ददई दुबे पर थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों को फोन पर हड़काने का भी आरोप है। बताया जा रहा है कि एनएचआई के कैंप कार्यालय में तैनात एक रिटायर पुलिस इंस्पेक्टर को भी उन्होंने पीट दिया था।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: Jharkhand: अब CBI कोर्ट जायेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तारा शाहदेव के खिलाफ देंगे गवाही!