समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड धनबाद फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Jharkhand: धनबाद के आशीर्वाद अपार्टमेंट में लगी आग, 14 लोगों की झुलसकर मौत

Jharkhand: Fire broke out in Dhanbad's Ashirwad apartment, 14 people burnt to death

Dhanbad Fire News: धनबाद शहर में एक बार फिर भीषण आग लगी है। यह आग हाजरा हॉस्पिटल में लगी आग से भीषण साबित हुई। धनबाद के शक्ति मंदिर रोड स्थित आशीर्वाद टावर में मंगलवार की शाम भीषण आग लग गई। इसमें आग झुलसकर 14 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का पाटिलिपुत्र नर्सिंग होम और एसएनएमसीएच में इलाज चल रहा है। मृतकों में दस महिलाएं, तीन बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं।  बताया जा रहा है कि आग की चपेट में दो दर्जन से अधिक परिवार आ गए थे। फायर ब्रिगेड की टीम और प्रशासन की मदद से इनमें से अधिकांश को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दो दर्जन लोग उसमें फंसे रह गये। आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से जले कुछ लोगों को पाटलीपुत्र नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। बता दें, आशीर्वाद टावर आवासीय के साथ-साथ व्यावसायिक सेंटर भी है, जहां करीब 70 से 80 फ्लैट हैं। 12 तल्ला अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर आग लगी थी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया शोक व्यक्त

इस हृदयविदारक घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने एक ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि धनबाद के आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में आग लगने से लोगों की मृत्यु अत्यंत मर्माहत करने वाली है। जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है तथा हादसे में घायल लोगों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मैं खुद पूरे मामले को देख रहा हूं।

एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री ने कहा कि परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुख की इस विकट घड़ी को सहन करने की शक्ति दे। घायलों को शीघ्र चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव कार्य किया जा रहा है।

वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी धनबाद की घटना पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ईश्वर से मृत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

पीएमओ से राहत की घोषणा

झारखण्ड के धनबाद में अग्निकांड में मारे गए लोगों और घायलों के प्रति प्रधानमंत्री कार्यालय ने शोक जताया है। प्राइम मिनिस्टर नेशनल रिलीफ फंड से प्रत्येक मृतक को दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: आम बजट को लेकर बोले सीएम Hemant Soren- बोला तो बहुत जाता है, लेकिन होता कुछ और ही है…

Dhanbad Fire News

Related posts

Bandhu Tirkey ने सीएम को पत्र लिख की मांग, ”जिले में सरकारी वकील के रूप में आदिवासी- मूलवासी अधिवक्ताओं की नियुक्ति हो”

Manoj Singh

आज से Single Use Plastic बैन! उपयोग, बिक्री, भंडारण, उत्पादन किया तो लगेगा तगड़ा जुर्माना

Pramod Kumar

Jharkhand Social Excellence Award 2021-22, 10 सितंबर को रांची में

Manoj Singh