न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
जमशेदपुर स्वर्ण रेखा नदी किनारे बने मेरिन ड्राइव सड़क के बगल में वर्षो से पूरे शहर का कचड़ा डंपिंग स्थान में लगी आग। कचड़े में आग लगने से प्लास्टिक के जलने और अन्य दुर्गन्ध से फ्लैट वासियों और आसपास के क्षेत्रों वासियों का हुआ जीना मुहाल। यहां फेंके जाने वाला कचड़े का स्थानीय लोगों ने कल ही इसको लेकर विरोध किया था और आज आग लग गयी। आग लगने के बाद कचड़े से उठ रही दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। लोगों के मुताबिक यहां जीवन नर्क हो चला है। ऊपर से इसमें आग लगने जो दुर्गन्ध क्षेत्र में व्याप्त हो गयी है, उससे तो दम घुटता है।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: रांची का मौसम केंद्र भारत में सर्वश्रेष्ठ, केन्द्रीय मंत्री ने पुरस्कार से किया रांची का ‘अभिषेक’