Jharkhand: राजमहल, गोड्डा और दुमका में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, गर्मी में मतदान की आयोग की विशेष तैयारी

Jharkhand: Election campaigning will end today in Rajmahal, Godda and Dumka

लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण का मतदान 1 जून होने वाला है। इस चरण के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। झारखंड में भी अंतिम चरण में तीन सीटों राजमहल, गोड्डा और दुमका में मतदान होना है। इस तीनों सीटों का भी चुनाव प्रचार आज थम थम जायेगा। प्रत्याशी आज शाम पांच बजे तक ही अपने पक्ष में प्रचार कर सकेंगे। उसके बाद वे डोर टू डोर ही प्रचार कर पायेंगे।

इस चरण के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने अपनी तैयारियों की जानकारी दी। रवि कुमार बुधवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि गर्मी को देखते हुए मतदान के दिन मतगणना केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की गयी है। बूथों पर गर्मी से बचने के लिए फैन, शेड, नींबू पानी, कुर्सी, मेडिकल सुविधा मुहैया करायी जायेगी। इतना ही नहीं, दूर-दराज से आने वाले मतदाताओं को बूथ तक लाने के लिए वाहन की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाएगी।

53,23,886 मतदाता 52 प्रत्याशियों की किस्मत का करेंगे फैसला

सातवें चरण के चुनाव में राजमहल, गोड्डा और दुमका में कुल 52 प्रत्यशी मैदान में हैं। इन तीनों सीटों पर कुल 53,23,886 हैं, जो 1 जून को मतदान कर इन 52 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। राजमहल ऐसा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र है, जहां पुरुषों से अधिक महिला मतदाता हैं। यहां कुल 17,04,671 मतदाताओं में पुरुष मतदाता 8,51,165 और महिला मतदाता 8,53,496 हैं। दुमका में कुल मतदाता 15,91,061 हैं, जिनमें पुरुष 7,99,045 और महिला मतदाता 7,92,010 हैं। इसी तरह गोड्डा में कुल मतदाता 20,28,154 हैं। इनमें पुरुष 10,50,328 और महिला मतदाताओं की संख्या 9,77,809 है। राजमहल सीट पर भाजपा के ताला मरांडी मैदान में हैं। उन्हें झामुमो को विजय हांसदा चुनौती दे रहे हैं। यहां के झामुमो के बागी लोबिन हेम्ब्रम भी चुनाव मैदान में हैं। दुमका से झामुमो से भाजपा में आयीं सीता सोरेन झामुमो के नलिन सोरेन को चुनौती दे रही हैं। वहीं गोड्डा में लगातार चौथी बाजी जीतन के लिए भाजपा के निशिकांत दुबे ताल ठोंक रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस के प्रदीप यादव चुनाव मैदान में हैं।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें:बिहार में स्कूलों को बंद करने का सीएम ने दिया निर्देश, स्कूलों में कई बच्चे हो रहे थे बेहोश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *