न्यूज डेस्क/ समाचारप्लस – झारखंड-बिहार
झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी का अभियान जारी है। इसी क्रम में एसीबी ने दुमका के ईई संजय कुमार को रांची से गिरफ्तार किया है। संजय कुमार को कमीशनखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। संजय कुमार जब गिरिडीह में ईई थे तब चापाकल, डीप बोरिंग और शौचालयों के निर्माण में कमीशन लेने के आरोप में उन पर यह मामला दर्ज किया गया था। दुमका के ईई संजय कुमार पर धनबाद एसीबी में यह मामला (2/18) दर्ज किया है। इसी केस को लेकर रांची के अरगोड़ा क्षेत्र के वसंत विहार से संजय कुमार की गिरफ्तारी हुई है। धनबाद एसीबी संजय कुमार को धनबाद ले जाने की प्रक्रिया में लगी हुई है।
जानकारी के अनुसार, संजय कुमार कमीशन से मिलने वाली राशि को अपनी पत्नी और पुत्र के खातों में जमा कराते थे। बाद में मामला उजागर होने के बाद एसीबी ने उन पर धनबाद में केस दर्ज किया।
यह भी पढ़ें: Land For Job Scam: लालू परिवार पर नयी मुसीबत! CBI को लालू यादव ही नहीं, पूरे परिवार की संपत्ति का चाहिए ब्योरा