समाचार प्लस
Breaking झारखंड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Jharkhand: पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में 4 नवम्बर तक हो सकती है बारिश

Jharkhand: Due to the effect of western disturbance, there may be rain in many districts till November 4.

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि झारखंड में एक बार फिर मौसम की मेहरबानी हो सकती है। दरअसल इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, उसके असर से ही यह बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 4 नवम्बर तक राज्य के कुछ जिलों में बारिश की सम्भावना है। वैसे तो अभी झारखंड में तापमान सामान्य बना हुआ है, आज से 4 नवम्बर तक बारिश के बार तापमान में गिरावट की सम्भावना है।

मौसम विभाग के अनुसार जामताड़ा, बाकारो, धनबाद, रामगढ़, लोहरदगा, रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम में बारिश का असर दिख सकता है। रांची मौसम केन्द्र के प्रमुख अभिषेक आनन्द ने यह जानकारी दी है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: युवाओं के मन में एक सवाल- कब होंगे जेपीएससी के इग्जाम?