न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
झारखंड बिजली वितरण निगम (JBVNL) ने डोर टू डोर केवाईसी के लिए जारी किया गया टेंडर रद्द कर दिया है। दरअसल, JBVNL ने ग्राहकों की विभिन्न जानकारियों को एकत्र करने के लिए यह टेंडर जारी किया था। टेंडर जिस एजेंसी का चयन किया जाता, वह राज्य के करीब 50 लाख ग्राहकों से जानकारियां एकत्र करती। टेंडर जुलाई में किया गया था, लेकिन अब एक अधिसूचना जारी कर टेंडर को रद्द कर दिया गया है। निगम ने बताया है कि नया टेंडर जल्द जारी किया जायेगा।
जेबीवीएनएल राज्यभर के अपने करीब 50 लाख कस्टमर की केवाईसी करवाना चाहती है। इसके लिए डोर टू डोर जाकर कस्टमर्स से कुछ बुनियादी जानकारियां एकत्र करनी हैं। केवाईसी अलग-अलग विद्युत आपूर्ति क्षेत्रों में करायी जानी है। इनमें रांची के अलावे जमशेदपुर, धनबाद, दुमका, हजारीबाग, गिरिडीह और मेदिनीनगर क्षेत्र शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: राज्यपाल ने कोर्ट फीस (झारखंड संशोधन) विधेयक लौटाया, प्रावधानों पर पुनर्विचार की जरूरत बतायी