समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड देवघर देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Jharkhand: राष्ट्रपति के आगमन को लेकर देवघर और बैद्यनाथ मंदिर तैयार, प्रेसिडेंट के रुकने के लिए बनाया गया विशेष कमरा, जानें खासियत

President Droupadi Murmu

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय झारखंड दौरा 24 मई से शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति का झारखंड दौरा देवघर से आरम्भ होगा। राष्ट्रपति सबसे पहले बाबा नगरी देवघर पहुंचेंगी और वहां पूजा-अर्चना के बाद वह रांची के लिए रवाना होंगी। देवघर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। देवघर मंदिर परिसर में राष्ट्रपति के विश्राम के लिए विशेष कक्ष बनाया गया है। पूरे देवघर में सुरक्षा चाक-चौबंद है। यातायात से लेकर श्रद्धालुओं के मंदिर आगमन को नियंत्रित किया गया है।

देवघर आगमन के पश्चात बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूरी विधि विधान के साथ राष्ट्रपति पूजा करेंगी। देवघर में राष्ट्रपति के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं के बाबा मंदिर प्रांगण में प्रवेश पर प्रातः 6.00 बजे पूर्वाह्न 10.30 बजे तक रोक लगा दी है। प्रतिदिन शीघ्रदर्शनम का कूपन भी 24 मई को जारी नहीं किया जायेगा। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद राष्ट्रपति रांची के लिए प्रस्थान करेंगी। रांची पहुंच कर धुर्वा स्थित हाई कोर्ट के नये भवन का वह उद्घाटन करेंगी।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: झारखंड आ रहीं हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानिए दिनभर का पूरा Schedule, HIGH ALERT पर रांची

President Droupadi Murmu

Related posts

शेल कंपनी और खनन लीज़ मामले पर SC में सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट का मेंटेनबिलिटी पर HC को सुनवाई का निर्देश

Manoj Singh

Jharkhand Cabinet की बैठक में इन महत्वपूर्ण 51 प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिये पूरी Detail

Sumeet Roy

कोई नहीं है टक्कर में..! एशिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बने Virat Kohli, 1 पोस्‍ट के मिलते हैं 8 करोड़

Manoj Singh